5 मार्च: रामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
सबरी गीध सुसेवकनि,
सुगति दीन्हि रघुनाथ ।
नाम उधारे अमित खल,
बेद बिदित गुन गाथ ।।
( बालकांड , दो. 24)
राम राम जी 🙏🙏
श्री राम नाम की महिमा बताते हुए पूज्यपाद गोस्वामी श्री तुलसीदास जी महाराज कहते हैं कि श्री राम जी ने तो शबरी , जटायु आदि उत्तम सेवकों को ही मुक्ति प्रदान की, परंतु श्री राम नाम ने तो अनगिनत दुष्टों का उद्धार कर दिया । नाम महिमा की कथा वेदों में विशेष रूप से कही गई है ।
बंधुवर ! श्री राम नाम की ऐसी महिमा है कि इसे जिसने भी अपनाया, उसका उद्धार हो गया । श्री राम नाम सज्जन या दुर्जन नहीं देखता है, वह तो सबका उद्धार करता है । अतः श्री राम नाम अपनाकर हम आप भी अपना उपकार कर लें, अपने जीवन का उद्धार कर लें । अथ….श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम । सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩 संकलन तरुण जी लखनऊ

