*राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में और सुविधा बढ़ाने के लिए की गई समीक्षा*
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो चीफ) सुरेंद्र कुमार।
राम मंदिर निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा की समीक्षा की गई। महाकुंभ के दौरान अयोध्या में अप्रत्याशित भीड़ को लेकर राम मंदिर निर्माण समिति व श्रीजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का निर्णय लिया गया कि अब तक जो दी गई सुविधा वो नाकाफी है। रामलला दर्शन के लिए और सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया गया,भारी भीड़ के चलते 25 दिन राम मंदिर निर्माण कार्य बाधित रहा,राम मंदिर निर्माण का समय और बढ़ाया गया है। यात्री सुविधा केंद्र में और सुविधाएं बढ़ाई जाएगी, राम मंदिर के दक्षिणी मार्ग पर निकासी के लिए एक से अधिक मार्ग बनाने का निर्णय लिया गया है।
राम मंदिर निर्माण कार्य अब जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।परकोटे का कार्य सितंबर तक पूरा होगा,
रामनवमी में अतिरिक्त सुविधा देने के लिए आज की बैठक में होगा निर्णय लिया गया।

