राम सेना का वसई में संगठन विस्तार, राजेश सोनी बने तालुका अध्यक्ष

राम सेना का वसई में संगठन विस्तार, राजेश सोनी बने तालुका अध्यक्ष

 

देश की उपासना

ब्यूरो चीफ़: धनन्जय विश्वकर्मा

 

मुम्बई/वसई।

 

वसई विरार महानगर पालिका क्षेत्र के वसई पूर्व स्थित सातीवली के गांवदेवी मंदिर में राम सेना संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, समाज में एकता को बढ़ावा देना तथा अपने घोषित विचारों और लक्ष्यों के प्रति सदस्यों को संगठित करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए संकल्प लिया।

 

बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह राणा, प्रदेश महामंत्री जयराम पटेल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वसई तालुका में संगठनात्मक विस्तार की घोषणा करते हुए राजेश सोनी को तालुका अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

 

इसके साथ ही वसई विरार महानगर पालिका क्षेत्र में कई नए सदस्यों की नियुक्ति भी की गई। बैठक में सातीवली क्षेत्र के कई स्थानीय नागरिक एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकजुटता और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *