राष्ट्रपति आगमन को लेकर सीएम योगी ने ट्रस्ट व पदाधिकारियों के संग मंदिर परिसर का निरीक्षण कर किया समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति आगमन को लेकर सीएम योगी ने ट्रस्ट व पदाधिकारियों के संग मंदिर परिसर का निरीक्षण कर किया समीक्षा बैठक

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचकर राम नवमी व 19 मार्च को राम नगरी आ रही राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सीएम योगी आदित्य नाथ राम नगरी आकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों व अधिकारियो संग समीक्षा बैठक किया।इस मौके पर उन्होंने अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दियें।समीक्षा बैठक से पहले उन्होंने संकटमोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की।इसके बाद सीएम योगी ने श्री राम मंदिर में श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया।उन्होंने श्रीराम मंदिर परिसर मे निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत संकटमोचन हनुमानगढ़ी मंदिर से की।उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।यहां से निकल कर मुख्यमंत्री श्रीराम मंदिर पहुंचे।यहां उन्होंने श्रीरामलला के दर्शन किए, आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की।इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।मुख्यमंत्री यहां सबसे पहले महंत प्रेमदास जी महाराज से मिले।इसके बाद मुख्यमंत्री ने अन्य संतों से भी मिलकर उनका हालचाल जाना। इससे पहले मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन पर रामकथा पार्क हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।इस मौके पर जनपद के प्रभारी मंत्री/कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, अमित सिंह चौहान, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय आदि मौजूद रहे।समीक्षा बैठक मे इनके अलावा एडीजी प्रवीण कुमार,कमिश्नर राजेश कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे,
एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रोवर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *