ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पत्रकार रामू लाल पाण्डेय का दिल्ली आगमन हुआ। मोतीबाग साहिब गुरुद्वारे में मुलाकात कर राजीव जोली खोसला राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम ब्रिगेड ट्रस्ट एनसीआर संयोजक राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने 14 गरम दल क्रांतिकारी वीरों की तस्वीर वाली ऐतिहासिक घड़ी भेंट की। उल्लेखनीय है कि आठ अप्रैल को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन नई दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय सैनिक संस्था और भीम ब्रिगेड ट्रस्ट द्वारा ऐतिहासिक कार्यक्रम किया गया,जिसके लिए ऐतिहासिक घड़ी स्मृति चिन्ह में बनवा कर आए हुए राष्ट्र भक्तों को दी गई।

