*राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार मिरा भाईंदर शहर जिल्हा*
थाना ब्यूरो चीफ अमित कुमार पांडे
आज दिनांक 11/08/2024 को प्लेजेंट पार्क से तैयार नया ब्रिज के पास *ॲड विक्रम तारे पाटिल जिल्हाध्यक्ष व गुलाम नबी फारुकी कार्याध्यक्ष* की अध्यक्षता में आंदोलन किया गया, इस आंदोलन में *सीपीआईएम और आम आदमी पार्टी* का भी समर्थन था, आपको बता दें कि 75करोड़ की लागत से नए ब्रिज का निर्माण किया गया है, लेकिन अभी तक जनता के लिए इस ब्रिज को खोला नही गया है, जिसकी वजह से लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ता है, ब्रिज के दोनो तरफ से सुबह शाम लोगों को ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है, इस ब्रिज को बनाने का श्रेय लेने यहां के विधायक कोई भी कसर नहीं छोड़ते, जनता की समस्या को देखते हुए आज आंदोलन करते हुए हुए बोला गया की अगर एक हफ्ते में ब्रिज को जनता के लिए नही खोला गया तो *राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार, सीपीआईएम, और आप पार्टी मिलकर इस ब्रिज को जनता के लिए खोलने का काम करेगी , तीनों पार्टियों के पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी तादाद में उपस्थित रहे और सरकार सिस्टम के खिलाफ नारेबाजी किए,
मीडिया से बात करते हुए पार्टी के नेताओं ने बोला कि अगर सीएम के इंतजार के लिए ये ब्रिज का उद्घाटन रुका हुआ है तो जब सीएम आयेंगे तो उनको काले झंडे दिखाए जायेंगे,

