राष्ट्रीय एकता यात्रा की तैयारियों दिया गया अंतिम रूप, डिप्टी सीएम बजेश पाठक करेंगे जनसभा को सम्बोधित

राष्ट्रीय एकता यात्रा की तैयारियों दिया गया अंतिम रूप, डिप्टी सीएम बजेश पाठक करेंगे जनसभा को सम्बोधित

विधायक, महानगर अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने यात्रा के रूट व जनसभा स्थल का किया निरीक्षण

अयोध्या :लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पखवारे के तहत विधानसभा की निकाली जाने वाली राष्ट्रीय एकता यात्रा का रूट संशोधित किया गया है। 15 नवम्बर को यह यात्रा बिल्हर घाट हनुमान मंदिर से शुरू होकर श्री निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज, कर्मा चौराहा तक पहुंचेगी।
यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव व ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने सभा स्थल का निरीक्षण किया और ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों व बीडीसी के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि “राष्ट्रीय एकता यात्रा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। संगठन के सभी कार्यकर्ता इसमें पूरी निष्ठा और समर्पण से भाग लेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग देश की एकता के इस संदेश से जुड़ सकें।”
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा के चार प्रमुख पड़ाव होंगे — कादीपुर-कस्तूरीपुर ग्राम सभा मैदान, दुर्गापुर हनुमान मंदिर, गंगौली चौराहा और पुरखेपुर रामलीला मैदान। प्रत्येक स्थल पर कार्यकर्ता ग्रामीणों से संवाद कर सरदार पटेल के विचारों पर चर्चा करेंगे। यात्रा का समापन श्री निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज में भव्य जनसभा के साथ होगा, जिसमें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री संजय राय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि “सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और सेवा का प्रतीक है। यह यात्रा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देगी।”

बैठक में गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, हरभजन गौड़, शैलेन्द्र कोरी, दिनेश मिश्र, अमल गुप्ता सहित बडी संख्या में ग्राम प्रधान व बीडीसी भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *