राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलिंटियर भाजपा की प्रेस वार्ता प्रेस क्लब में संपन्न

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। यू० पी० प्रेस क्लब लखनऊ में राष्ट्रीय युवा वाहिनी, नेशनल वॉलिंटियर भाजपा के पदाधिकारियों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के० डी० शर्मा की जेड श्रेणी की सुरक्षा को ले कर भरी हुंकार, राजधानी लखनऊ के राष्ट्रीय युवा वाहिनी, नेशनल वॉलिंटियर भाजपा के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता की, जिसमें शलभ शर्मा राष्ट्रीय प्रशासनिक अध्यक्ष ने बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के० डी० शर्मा जी पर निवर्तमान व वर्तमान सरकार में लगातार हो रहे जानलेवा हमलों के दृष्टिगत रखते हुए उ0 प्र0 शासन द्वारा सुरक्षा प्रदान करायी गयी थी, जिसको अधिकारियों की मनमानी और उपेक्षाओं, राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या कराने की मिली भगत के चलते प्रदेश के कई मा) काबीना व राज्य मंत्रियों के द्वारा पुनः सुरक्षा बहाली के आदेशो को एवं शासन के भी नियमों को अनदेखा किया गया है। जिला सुरक्षा समिति के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा झूठी रिपोट लगा दी गयी कि मु० अ० सं० 0809 / 19 पर एफ0आर लग चुकी है, जबकि उक्त मुकदमा अब भी विवेचनाधीन है, और दिनांक 17.09.21 को मिली जान से मारने की धमकी का भी मुकदमा विवेचनाधीन है। और जब-जब धमकी मिली है तब-तब हमला हुआ है पूर्व में हुए हमलों में अब तक सात फैक्चर हो चुके है और विपक्षी हिस्ट्रीशीटर है जिन पर हत्या से लेकर भिन्न-भिन्न धाराओं में राजधानी के विभिन्न थानो में 13 अपराधों में चार्जफ्रेम हो चुके है। उक्त प्रकरण पर साक्ष्य सहित जब पुलिस आयुक्त लखनऊ से शिकायत की तो उन्होंने भी माना है कि कुछ गड़बड़ी है, परन्तु सुरक्षा अब तक बहाल नही हुई, जो कि बहुत बड़े षडयन्त्र की ओर इशारा करती है, प्रदेश की कानून व्यवस्था आगामी चुनाव में एक मुद्दा होगी, लेकिन कुछ देश विरोधी ताकते प्रदेश में कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर प्रदेश को पुनः अराजकता की ओर ले जाना चाहते है। प्रदेश में पहले से ही एक जाति विशेष की हत्याएं हो चुकी है, और अब भी लगातार धमकी मिल रही है। इन परिस्थितियों को देखते हुए लगता है कि कुछ अधिकारी विपक्ष से मिल कर कोई षडयन्त्र तो नहीं कर रहे, जो लोग अपराधी है और लगातार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पूर्व में अनगिनत हमला करने के बाद भी वर्तमान में भी धमकी दे रहे है उनके अलगाववादी संगठनों से रिश्तों की भी जांच हो, राष्ट्रीय युवा वाहिनी ऐसे किसी भी षडयन्त्र का जो देश विरोधी हो कामयाब नहीं होने देगी। उक्त के चलते सम्बन्धित अधिकारी सरकार की किरकिरी कराने के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की जान दांव पर लगाये है, अध्यक्ष अपनी जान बचायें या भा०ज०पा० का राष्ट्रीय प्रचारक संगठन होने का दायित्व पूरा कर भाजपा का प्रचार करें। राष्ट्रीय सचिव इरफान मोहसिन ने कहा कि हम पहले हिन्दुस्तानी है उसके बाद हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई है, वर्तमान में दी जा रही धमकियों के दृष्टिगत राष्ट्रीय अध्यक्ष को अविलम्ब पूर्व से प्राप्त सुरक्षा में वृद्धि कर जेड श्रेणी की सुरक्षा बहाल करनी होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा यासिर खान ने प्रेस वार्ता में बोलते हुए कहा कि यदि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के० डी० शर्मा पर किसी भी प्रकार का हमला हुआ जो कि पहले भी हो चुका है, तो वो पूरे हिंदुस्तान से अल्पसंख्यक मोर्चा (राष्ट्रीय युवा वाहिनी) लखनऊ पहुँचकर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सड़को पर उतरकर प्रदर्शन को बाध्य होगे। प्रदेश उपाध्यक्ष उ० प्र० नागेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त प्रकरण की जानकारी प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री को भी मिलकर दी जायेगी, जिसमें ऐसे लोगों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही हो सके। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आमिर खान ने कहा कि अब अधिक बर्दाश्त नही करेगें, यदि दिनाँक 05.10.21 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा में वृद्धि कर उनको सरकार द्वारा जेड श्रेणी की सुरक्षा बहाल नहीं की गई तो अध्यक्ष की जान बचाने हेतु दिनांक 10.10.21 को सम्बन्धित अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव करेंगें। उक्त प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रशासनिक अध्यक्ष शलम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष आमिर खान, प्रमोद गर्ग, दीपक चौहान, कृष्ण गुप्ता, रजनेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह चौहान, दया शंकर पाण्डेय, पंकज सिंह मौर्य, निधि चौरसिया, सबा अन्जुम, सैय्यद हुसैन नकवी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा, अमरेन्द्र कुमार मण्डल अध्यक्ष मुकेश शिशोदिया, जिला अध्यक्ष फहीम कुरैशी, रवि शंकर तिवारी, अजीत प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, कल्लू सोमचन्द्र, राजेश कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *