राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर फिरोजाबाद की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन

*राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने नगर फिरोजाबाद की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन*
राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित श्रीकांत उपाध्याय द्वारा 2 वर्ष से सोशल मीडिया के माध्यम, व्हाट्सएप आदि के माध्यम से फिरोजाबाद के घंटाघर का जीणोद्धार व पूर्व की भांति घड़ी का संचालन व राहगीरों के लिए शुद्धि पीने के पानी की व्यवस्था के लिए आवाज उठाई गई। कई बार आश्वाशन मिले। लेकिन आजतक न घंटाघर का जीर्णोद्वार हुआ। और न घंटाघर पर व्यवस्थाएं की गई। इसी श्रेणी में नगर के तमाम वार्ड में नाली/सड़कों की मरम्मत व सड़क बनवाने के लिए तमाम शिकायतें हमारे संगठन को मिली। जिसकी शिकायत भी सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत करवाई गई। लेकिन महापौर महोदया/नगर निगम द्वारा इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। जिससे नगर में द्वेष की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
जिसको लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित श्रीकांत उपाध्याय की अध्यक्षता में एक ज्ञापन 7 बिंदुओं की मांगो पर को लेकर ज्ञापन दिया गया।
1- फिरोजाबाद का प्रसिद्ध घंटाघर का जीणोद्धार व पूर्व की भांति राहगीरों के लिए समय देखने के लिए घड़ी की व्यवस्था व शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था करवाने का कष्ट करे।
2- वार्ड -42 में पार्षद श्रीमती प्रेमवती झा वाली गली में लगभग 8 फूट नाली की मरम्मत तत्काल करवाई जाए। व योजना अंतर्गत इन कच्ची नालियों की मरम्मत की जाए।
3- वार्ड -19 श्रीमती शशि यादव वाली गली पेमेश्वर गेट कन्हैया नगर में जलभराव की समस्या को तत्काल संज्ञान लेकर निकासी का प्रबंध किया जाए। व गली/नाली के निर्माण के लिए योजना बनाकर जल्द से जल्द कार्य करवाया जाए।
4- वार्ड -29 नई आबादी में सड़क/नाली निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए।
5- वार्ड 43 में सफाई व नालियों की मरम्मत करवाई जाए।
6- वार्ड – 35 में चमेली बाग के बगल से कच्ची गली का सड़क/नाली निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए।
7- एक सीमित नामित कर तमाम वार्ड में जांच करवाकर टूटी फूटी नाली/सड़क को चिन्हित कर नाली/सड़क की मरम्मत व कच्ची सड़क का निर्माण करवाने के लिए कार्य किया जाए।
महोदय आपसे अनुरोध है। कि 7 बिंदुओं का दिया ज्ञापन अपने प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से छापकर जनता की समस्या का समाधान करवाने का कष्ट करे। आपकी महान कृपा होगी।
आनन्द शर्मा, आकाश शर्मा, पवन शर्मा, छोटू शर्मा, गौरव शर्मा, BS भदौरिया, नितिन शर्मा, ओमवीर सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *