
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। प्रधान कार्यालय राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में मंडल अध्यक्ष प्रयागराज के पद पर हरिओम शुक्ला को नियुक्त किया गया। हरिओम शुक्ला ने पद ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी शर्मा से आशीर्वाद लेकर संगठन की नीतियों का पूरी निष्ठा से पालन करने का प्रण लिया। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आमिर खान राष्ट्रीय संगठन मंत्री रजनीश कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सत्यम सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष आगरा अनुज कुमार दुबे, निखिल शुक्ला, डब्बू सिंह, अजय प्रताप सिंह, राहुल मिश्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

