आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता परिषद के राष्ट्रीय प्रशासनिक अध्यक्ष शलभ शर्मा ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री को भेजा शिकायत पत्र अपने शिकायती पत्र में यह कहा है कि लक्सकोजी नाम का एक घटिया दर्जे का विज्ञापन जिसमे महिलाओं को आकर्षित होते हुए दिखाया गया है जिसमे महिलाओं के सम्मान तथा भारतीय संस्कृति को ठेस पहुंचती है, सम्बन्धित विज्ञापन पर कानूनी कार्यवाही कर बंद कराने की मांग की गई है। यह एक विज्ञापन फिल्म लक्सकोजी नाम के उत्पाद टीवी पर दिखाई जा रही है, जिसमे भारत की संस्कृति को बदनाम करने की साजिश की जा रही है, इस प्रकार के अमर्यादित विज्ञापन समाज में चरित्र हीनता को बढ़ावा देते हैं, कच्छा पहन कर वरुण धवन शादी-शुदा महिलाओं को वरुण धवन की ओर आकर्षित होते हुए दिखाया जा रहा है, इस प्रकार के समस्त विज्ञापनो का राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता परिषद (नेशनल वॉलिंटियर) भाजपा विरोध करती है, इस प्रकार के विज्ञापन से नारी शक्ति के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इस विज्ञापन को बंद किया जाए तथा सम्बन्धित व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही करने की कृपा करें। उक्त मांग को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्री को राष्ट्रीय प्रशासनिक अध्यक्ष शलभ शर्मा राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता परिषद केन्द्रीय कार्यालय – पता 519 डूडा कालोनी पारा राजाजीपुरम लखनऊ से शिकायती पत्र भेजा गया है।

