सिटी क्राइम रिपोर्टर
अनुराग श्रीवास्तव
*राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की आधारशिला है : प्रो. आनंद त्यागी*
शिक्षक- शिक्षा विभाग तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर एवं मदन मोहन मालवीय शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वाधान में आठ दिवसीय एन. ई.पी. 2020 ओरियंटेशन एंड सेंसटाइजेशन टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन दिनांक 10 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 के मध्य संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा में कार्यरत शिक्षक, प्रशासक एवं शोधार्थियों के मध्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधारभूत सिद्धांतों एवं उनके व्यवहारिक स्तर पर लागू करने में प्रशिक्षित एवं जागरूक करने के लिए दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश भर से उच्च शिक्षा में कार्यरत लगभग 120 शिक्षक एवं शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ काशी विद्यापीठ वाराणसी के कुलपति प्रो., आनंद कुमार त्यागी एवं तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह के व्याख्यान के साथ प्रारंभ हुआ।
इस कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर प्रो. सुधांशु सिन्हा विभागाध्यक्ष शिक्षा शिक्षा विभाग तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर एवं असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर डॉ. प्रशांत कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप में प्रशिक्षण के कुल 16 सत्र का सफल संचालन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के लगभग दो दर्जन विशेषज्ञों ने अपने अनुभव एवं ज्ञान से संबोधित एवं प्रशिक्षित किया। मदन मोहन मालवीय शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र काशी विद्यापीठ के निदेशक प्रोफेसर सुरेंद्र राम एवं पाठ्यक्रम संयोजक प्रोफेसर रमाकांत सिंह जी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर वी.ब.सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय के डीन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे, तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग के प्रोफेसर्स एवं टीचर री-स्किलिंग सेल के सदस्यों के सक्रिय सहयोग से आयोजित किया गया । कार्यक्रम को प्रत्येक दिवस के दो सत्रों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया एवं अपने जिज्ञासाओं का निदान भी संदर्भ दाताओं से प्राप्त किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने फीडबैक एवं मूल्यांकन गूगल फॉर्म के द्वारा प्रस्तुत किया। सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रशिक्षण केंद्र द्वारा प्रदान किया जाएगा जो कि शिक्षकों के प्रोन्नति में भी उपयोगी होगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सह-समन्वक डॉ. प्रशांत कुमार पाण्डेय ने समस्त प्रतिभागियों, शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी, प्राचार्य एवं शिक्षक तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर एवं टीचर री स्केलिंग सेल के समन्वयक प्रो. सुधांशु सिन्हा एवं सदस्यों का हृदय से धन्यवाद दिया।

