रुदौली विधायक ने तहसील क्षेत्र की कई सड़को का किया निरीक्षण

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव मंगलवार को दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र की  विभिन्न सड़कों का क्रमवार निरीक्षण किया और उनके दुरुस्तीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया इस दरमियान विधायक श्री यादव के साथ पीडब्ल्यूडी के चीफ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।लोहिया पुल से जलालपुर होते हुए भेलसर को जाने वाली सड़क के निरीक्षण के दौरान विधायक श्री यादव ने पीडब्ल्यूडी के चीफ अनिल मिश्रा से वार्ता करते हुए जल्दी ही सड़क की मरम्मत का आदेश दिया।वहीं रुदौली से अमानीगंज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का भी निरीक्षण किया और शीघ्र ही काम पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।बता दें कि इस सड़क की हालत बहुत दी दयनीय थी और मीरापुर चौराहे के पास सड़क पूरी तरह से कीचड़युक्त होकर गड्ढे में तब्दील हो गई थी जिसका काम विधायक रामचंद्र यादव के प्रयासों के बाद शुरू हुआ है। जिसके लिए क्षेत्र के लोगों ने विधायक श्री यादव का आभार प्रकट किया है।इसके अलावा भी विधायक श्री यादव ने क्षेत्र की अन्य कई जर्जर सड़को का निरीक्षण किया और और संबंधित अधिकारियों को जल्दी ही उनके दुरुस्तीकरण की बात कही।विधायक श्री यादव ने बताया कि दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है जिसके तहत जिन जिन मार्गों से माता जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए जाएगी उन मार्गो को अतिशीघ्र ही सही करवा दिया जाएगा।निरीक्षण के दौरान विधायक श्री यादव के साथ पीडब्ल्यूडी के चीफ अनिल मिश्रा, अवर अभियंता दीपक कुमार, अवर अभियंता अनूप कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव, अश्वनी यादव, विपिन कुमार यादव, दिनेश यादव, विकास कुमार, सुनील यादव उर्फ त्रिवेणी सहित अन्य अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *