लखनऊवासियों ने संडे मनाया अवध महोत्सव में

लखनऊवासियों ने संडे मनाया अवध महोत्सव में

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव के पण्डाल में लक्ष्य संस्था द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन व मुशायरे का शुभारंभ निशा सिंह नवल की सुमधुर वाणी वन्दना व डॉ गोबर गणेश के कुशल संचालन से हुआ। पण्डित बेअदब लखनवी, डॉ शरद पाण्डेय सशांक, आशुतोष तिवारी आशु, कृष्णा नन्द राय, रंगोली पण्डित, नन्द लाल शर्मा, डॉ हिमांशु सक्सेना अर्श लखनवी, अरविन्द रस्तोगी, संजय मल्होत्रा हमनवा, भारती अग्रवाल पायल, गायत्री जोशी, महिमा तिवारी, प्रिया सिंह, अनुजा मिश्रा, सौरभ मिश्र आदि ने अपनी कविता व गज़लों से महोत्सव में धूम मचा दी। श्रोताओं ने कवि सम्मेलन का भरपूर आनन्द लिया।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वाधान में हनु श्री ट्रस्ट, एसके डांस अकैडमी, प्रीति लाल, स्टेप वन डांस अकैडमी, द्वारा सांस्कृतिक मंच पर रविवार अवकाश के दिन महोत्सव में आई भीड़ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का खूब आनंद लिया कलाकारों के हौसला अफ़जही में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी के अनुज श्रीवास्तव डीजीपी ऑफिस से जितेंद्र सिंह और मेदांता के डॉक्टर आशीष द्विवेदी विशेष रूप से अवध महोत्सव के कार्यक्रम में पधारे।

अवध महोत्सव में संडे में और मस्ती और उत्साह डॉ आकांक्षा रस्तोगी के गाए गीत दीवाना लेकर आया, दम मारो दम, दूर रहकर, अंजली पांडे द्वारा गया बहुत प्यार करते हैं, ए मेरे हमसफर। स्टेप वन डांस अकैडमी जूनियर वर्ग मैं सिद्धि, सिद्धि श्रीवास्तव, पलक, प्राची सीनियर कलाकार प्रियंका, सौम्या तथा शगुन ने खूब तालियां बटोरी , एसके डांस क्रिएशन सूरज कनौजिया के नेतृत्व में उनके कलाकारों ने अवध महोत्सव के मंच पर खूब धूम मचाई।

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया तथा महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। प्रिया पाल, रागिनी पूजा जायसवाल, प्रभाकर, विनोद पाल,अंजुम, अथर्व मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *