थाना चिनहट पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर वाहन चोर /अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु/वाहन तलाश वांछित/वारण्टी एवं अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के दौरान उ0नि0 अभय नारायण पाण्डेय मय हमराही अधि०/कर्मचारीगण के वाहन चोरी करने वाला 01 शातिर अभियुक्त को राष्ट्रीय ग्रामीण उघोग स्कूल के पास थाना चिनहट लखनऊ से समय 01.40 बजे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 01 अदद मोटर साईकिल चालू हालत में बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण बताते हुए पुलिस ने कहा कि
थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा योगेश प्रताप सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर वादी की मोटरसाइकिल चोरी के संबन्ध में पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्त युवराज पुत्र सहजराम निवासी-शिवनगर कालोनी देवा रोड बाबा हास्पिटल मोड थाना चिनहट लखनऊ उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जी रही है।

