एल. पी. सी. राजाजीपुरम ने मनाया वसुधैव कुटुम्बकम
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए – ब्लॉक, राजाजीपुरम ने वसुधैव कुटुम्बकम, विषयवस्तु पर अपना वार्षिकोत्सव मनाया । संस्थापक महाप्रबंधक डॉ एस. पी. सिंह ने ने मुख्य अतिथि माo पूर्व न्यायाधीश आदर्श कुमार सिंह का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरा विश्व एक परिवार है, की विचारधारा को मंच पर जीवंत किया। इस अवसर पर कर्बला तालकटोरा के सचिव सैय्यद फैजी विशिष्ट अतिथि, पूर्व एम.एल.सी. कान्ति सिंह, प्रबंध निदेशक सुशील कुमार, निदेशक नेहा सिंह, उपनिदेशक मीना टांगड़ी, प्रिंसिपल्स भारती गोसाईं, नवनीत कौर, मुख्य निरीक्षक संजय प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक योगेश कुमार गुप्ता, मीडिया हेड विजय मिश्रा, अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे।

