लखनऊ थाना ठाकुरगंज दिनांक 21.12.2024 की शाम को माल गोदाम तिराहा पर पल्सर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा की गई लूट का पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा खुलासा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे लुटेरे ।
आज दिनांक 13.01.2025 को क्राइम ब्रांच लखनऊ, थाना ठाकुरगंज व थाना वजीरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना ठाकुरगंज क्षेत्रान्तर्गत गुलाला घाट पर चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वजीरगंज की तरफ से 02 संदिग्ध व्यक्ति मो0सा0 से आ रहे है ।
इस सूचना पर तत्काल संयुक्त टीम के द्वारा गुलाला घाट पर चेकिंग शुरू की तो एक पल्सर मोटरसाइकिल पर आ रहे दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिस पर पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश 10,000 का इनामियां लुटेरा करन यादव उर्फ कल्लू पुत्र लल्लन यादव निवासी नया टोला जुराबगंज थाना कोडा जनपद कटिहार (बिहार) पैर में गोली लगने से घायल हो गया एवं अंधेरे का फायदा उठाकर एक लुटेरा फरार हो गया। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया है।
नगदी 25,000/- रुपए, लूट में प्रयुक्त चोरी की एक पल्सर मोटरसाइकिल व एक अवैध असलहा मय कारतूस बरामद ।

