लखनऊ में कार्डियोलॉजी विषय पर एक ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया

दिनांक 24.09.2025 को सामाजिक संस्था ‘स्पष्ट सोच फाउंडेशन’ एवं ‘टेंडर पाम चिकित्सालय’ के सहयोग से नासिन अप्रत्यक्ष कर विभाग, लखनऊ में कार्डियोलॉजी विषय पर एक ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया।
इस सत्र में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के समस्त नासिन एवं कस्टम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया और हृदय रोगों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में टेंडर पाम अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ. आदेश जी ने विषय विशेषज्ञ के रूप में ऑनलाइन व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने हृदय स्वास्थ्य, रोगों की पहचान, बचाव एवं उपचार की नवीनतम विधियों पर विस्तृत जानकारी दी।

इस पहल का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं हृदय संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान और रोकथाम हेतु जानकारी उपलब्ध कराना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *