वाराणसी में वृंदावन की तर्ज पर फूलों एवं गुलाब की होली का भव्य आयोजन किया गया

वाराणसी में वृंदावन की तर्ज पर फूलों एवं गुलाब की होली का भव्य आयोजन किया गया
देश की उपासना ब्यूरो
वाराणसी: राधा रानी सेवा ट्रस्ट द्वारा वृंदावन धाम की पावन परंपरा से प्रेरित होकर फूलों एवं गुलाब की होली का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं वैष्णव भक्तजन शामिल हुए और श्री राधा-कृष्ण के जयघोष एवं हरि नाम संकीर्तन के बीच फूलों की होली खेली गई।
पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्ति, प्रेम और उत्साह से ओत-प्रोत रहा। भजन-कीर्तन, पुष्प वर्षा एवं संकीर्तन के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को वृंदावन जैसी दिव्य अनुभूति प्राप्त हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम, सद्भाव, आध्यात्मिकता एवं सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।
आयोजन में शामिल भक्तजनों ने फूलों एवं गुलाब की होली का आनंद लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राधा रानी सेवा ट्रस्ट एवं रोटी बैंक वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में महमूरगंज स्थित हरिकृत ब्रिज ब्रज की होली का भव्य आयोजन हुआ । जिसमें राधा रानी सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल शास्त्री ने बताया कि वृंदावन की परंपरा के अनुरूप काशी में भी प्रतिवर्ष ब्रज की होली का आयोजन किया जा रहा है। वहीं रोटी बैंक संस्थान के अध्यक्ष रौशन पटेल ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक भावनाओं को बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम की सफलता में रजत कुमार श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही। पूजा-पाठ विधि विधान से विनय शुक्ला द्वारा संपन्न कराया गया, जिसके बाद राधा रानी के फूल एवं गुलाल लगाकर होली उत्सव की शुरुआत किया गया । कार्यक्रम में प्रशांत सिंह, दीपक, शशि, सीमा देवी, हिरदेश, निशा श्रीवास्तव, हिमांशु सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *