ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ मॉडल पब्लिक स्कूल फरीदीपुर में विगत वर्षों की भांति विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं मातृ सम्मान समारोह दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय संस्थापिका के साथ संस्थापक अवधेश सिंह और निर्देशक डॉक्टर अमित सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ माताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल गुंजन खत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

