विनोबा सेवा आश्रम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

विनोबा सेवा आश्रम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। गांधी जी की 154 वीं जयंती के अवसर पर विनोबा सेवा आश्रम बरतारा शाहजहांपुर के परिसर में स्वच्छता का अभियान चलाकर गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। परिसर में स्थित गांधी जी और विनोबा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।जिसमें रझौआ के ग्राम प्रधान कल्लू सिंह के अलावा इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्यामपाल सिंह तथा उनका समस्त स्टाफ शामिल रहा। आयोजित संगोष्ठी में आश्रम की संरक्षक और रचनात्मक क्षेत्र में जमनालाल बजाज पुरुस्कार से सम्मानित विमला बहन ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि गांधी का सबसे l बड़ा अस्त्र सत्य और अहिंसा ही है। जिसके माध्यम से उन्होंने आजादी प्राप्त करके देश को स्वतंत्र किया।आश्रम परिवार के श्री मुदितकुमार , कमला सिंह, निदेशक बिश्शन कुमार, के पी सिंह, दिनेश चंद्र आदि अनेक लोग शामिल हुए। सभी का आभार सीना शर्मा ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *