विरामखण्ड-5 जनकल्याण समिति के संयोजन में वयोवृद्ध नागरिकों ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती मनायी

विरामखण्ड-5 जनकल्याण समिति के संयोजन में वयोवृद्ध नागरिकों ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती मनायी

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। महात्मा गांघी और लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती आज दिनाक 2 अक्टूबर 2023 को वासंती पार्क, विराम-5 परिसर में दोनो महापुरुषो के आदर्श – अहिंसा व सादगी के मिसाल को याद करते हुये मनायी गयी। इस अवसर पर डॉ. भरत राज सिंह, अध्य क्ष,विराम-5 जनकल्याण समिति ने अपने संबोधन में महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्र के प्रति उनके द्वारा किये गए कार्यो से शिक्षा लेंने पर विशेष जोर देते हुए स्वच्छता अभियान व सादगी से राष्ट्र की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने व देश को नयी दिशा देने का संकल्प दिलाया ।

इस अवसर पर, विराम खण्ड-5 जनकल्याण महासमिति के एस.बी.एल. मल्होत्रा, उपाध्यक्ष, अरुण त्रिवेदी, महा-मंत्री, श्री राकेश जैटली, ख़ण्ड-प्रभारी, गोरखप्रसाद निषाद, पूर्व-मंत्री, मनोज शर्मा, रवी शाह, राकेश तिवारी तथा एस.अग्रवाल, गोरखनाथ निषाद, पूर्व-मंत्री आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *