वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो वंदना सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत कंप्यूटर अप्लिकेशन शॉर्ट टर्म कोर्सेस के प्रशिक्षण की हुई शुरुआत

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो वंदना सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत कंप्यूटर अप्लिकेशन शॉर्ट टर्म कोर्सेस के प्रशिक्षण की हुई शुरुआत
दैनिक देश की उपासना ब्यूरो
जौनपुर:उत्तर प्रदेश सरकार व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देशानुसार एवं कुलपति प्रो वंदना सिंह के पर्यवेक्षण में,मिशन शक्ति फेज – 5 के अंतर्गत वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर मे कंप्यूटर अप्लिकेशन शॉर्ट टर्म कोर्सेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है नोडल अधिकारी डॉ जान्हवी श्रीवास्तव के कथनानुसार छात्राओं को सशक्त करने मे तकनिकी ज्ञान लाभदायक सिद्ध होगी , उन्होंने कहा कि छात्राओ को रोजगार परक ज्ञान देना हमारा लक्ष्य है और हम इसमें प्रयासरत हैं संयोजक व ट्रेनर डॉ सोनम झा ने अवगत कराया कि 30 छात्राओं का एक बैच बनाया गया है जिसमें थ्योरी व प्रैक्टिकल दोनों बताया जा रहा है ,पाठ्यक्रम मे कंप्यूटर की बेसिक ज्ञान के अलावा कई नई तकनिकी की भी जानकारी भी दी जा रही है | सह- संयोजक प्रियंका जायसवाल ने बताया की सभी छात्राएं उत्सुकतापूर्ण यह कोर्स कर रही हैं और लाभान्वित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *