हम कभी अपने ध्वज को झुकने नहीं देंगे
पत्रकार- धनन्जय विश्वकर्मा
जौनपुर / शाहगंज
राष्ट्र वादी जन शक्ति पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस कि 75 वाॅ वर्ष गाठ मनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीवादी जन शक्ति पार्टी दवारा कोठ्वार बाजार कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा द्वारा झंडा फहराया गया। और कहा की स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए वीर सपूतों ने अपनी जान कुर्बान कर दी, हम इस बलिदान को व्यर्थ नहीं होने देंगे, और अपने देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। हर गरीब असहाय लोगों की मदद करना ही हमारा लक्ष्य है हम हमेशा अपने कर्तव्य का पालन करेंगे और इस ध्वज का सम्मान करेंगे हम प्रतिज्ञा लेते हैं कि कभी भी अपने ध्वज को झुकने नहीं देंगे चाहे जान की बाजी क्यों ना लगाना पड़ जाए।और बता दू की हमारे देश के एक एक आदमी अपने हक के लिए आजाद है। वह अपने हक के लिए आवाज उठाने में स्वतंत्र है। हमे किसी की गुलामी मंजूर नहीं। 2022 चुनाव को देखते हुए हमारी पार्टी पूर्ण रूप से तैयारी कर रही है मैदान में उतरने की,2022 के चुनाव में हर जिले से चुनाव लड़ेगी।और एक नए कल की सूरवात करेगे।इसके बाद पूर्वांचल प्रभारी वीशोख विश्कर्मा ने राष्ट्रगान गाकर सभी क्षेत्रवासियों को अपने देश की एकता का संदेश दिया और कहा सबसे पहले हम हिंदुस्तानी है उसके बाद हमारा मजहब आता है इसलिए बिना किसी धर्म तथा भेदभाव हर गरीब की मदद करना है। इस मौके पर राहुल, मनोज, (मिंटू), अनिल, गौरव, प्रमोद, राधेश्याम गौतम, राम शुभारत गौतम,आदि लोग मौजूद रहे।

