वी0आई0पी0 सिम कार्ड नंबर दिलाने के धोखाधड़ी फ्रॉड करने वाले चार शातिर अभियुक्तों गिरफ्तार

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर लाइनबाजार थाना अंतर्गत पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने वी0आई0पी0 नंबर दिलाने के बहाने लोगों से धोखाधड़ी/ फ्रॉड करने वाले चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 07 मोबाईल, 01 लैपटॉप,01 लैपटॉप चार्जर,02 कनेक्टर, 07 ATM ,01 चेक बुक,13 सिम कार्ड व 4200 रु0 नगद बरामद किया है।
इस मामले में शुक्रवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार ने बताया कि लाइनबाजार थाने पर योगेश गौड़ ने प्रार्थना पत्र दिया था कि जौनपुर रहने वाले कुछ लोग वी0आई0पी0 मोबाइल नंबर देने के लिए फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रचार प्रसार कर लोगों के साथ फ्रॉड करते है। योगेश से वीआईपी नंबर दिलाने के नाम पर फोन करके पैसे भी लिये है व और पैसे की मांग कर रहे है। इस सूचना पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत मु0अ0सं0 100/23 धारा 419,420,406,506,504 किया गया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु टीमों को निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कुलदीप कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पंजीकृत मुकदमे में गिरफ्तारी हेतु थाना लाइनबाजार पुलिस थाना से रवाना होकर रामदयालगंज पहुंची कि सर्विलांस प्रभारी रामजनम यादव मय टीम भी वहा आ गये। मुखबिर सूचना मिली कि मुकदमा में सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं। जिसके मद्देनजर पुलिस टीम रामदयालगंज से गोमती नदी पुल क्रास करने के बाद सड़क के नीचे उतर कर मंदिर के पास पहुंचे कि कुछ व्यक्ति मंदिर के पास संदिग्ध हालात में दिखाई दिये। पुलिस टीम मंदिर के पीछे जाकर एक बारगी घेरकर दिखाई देने वाले चारों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया । जिनकी तलाशी के दौरान मोबाईल 7,लैपटॉप 1, लैपटॉप चार्जर 1, कनेक्टर 2, ATM 7, चेक बुक 1, सिम 13, 4200 रु0 बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही उपरान्त जेल भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में किशन जायसवाल पुत्र दयाशंकर जायसवाल निवासी नोनारी थाना नेवढिया जनपद जौनपुर ,सूरज पटेल पुत्र दयाशंकर पटेल निवासी रायपुर थाना रामपुर जिला जौनपुर मोहम्मद हुसैन उर्फ मुन्नू पुत्र हलीम निवासी नोनारी थाना नेवढिया जनपद जौनपुर ,विनय जायसवाल पुत्र सतीश चंद्र जायसवाल निवासी जोगापुर जमालपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *