वृक्षों का आभूषणीकरण, रहे सुरक्षित पर्यावरण प्रशान्त कुमार”पी.के.”
पाली-हरदोई)- पत्रकार- जनार्दन श्रीवास्तव
विश्व पर्यावरण दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र, हरदोई के तत्वावधान में नेहरू युवा मण्डल, पाली के द्वारा नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में पीपल, पाकड़ व नीम के पौधों का रोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन व संचालन युवा मंडल अध्यक्ष व युवाकवि प्रशान्त कुमार”पी.के.” ने किया। कार्यक्रम से पूर्व एक वैचारिक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवम, सौरभ, रंजीत, पुनीत, श्यामलता, सुरजीत, दिव्या, खुशबू आदि रहे।

