व्यापारी भी सरकार का ही वोटर है और सरकार बनाने में सहायक है सरकार को इस वर्ग का भी ध्यान रखना चाहिए: व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्रा
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ।अमरनाथ मिश्रा
अध्यक्ष लखनऊ व्यापार मंडल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्प मौजूदा सरकार ने आज बजट में लगभग सभी वर्गों को कुछ न कुछ सुविधाएँ देने का प्रयास किया है परंतु शायद सरकार की नीति में व्यापारी समाज उतना नहीं रह पाता जितना वो कर प्रणाली में अपना योगदान देता है प्रमुख रूप से
सरकार ने A I सिटी बनाने के लिए जो घोषणा करी है ध्यान रहे कि स्मार्ट सिटी की घोषणा 2014 में हुई थी आज तक शिवाजी मार्ग लादूश रोड कैसरबाग इत्यादि जो स्थान उसमें जोड़े गए थे वहाँ का व्यापारी जल भराव सीवर ओवरफ्लो रोज़ खुदाई आदि समस्या से जूझ रहा है
आज तक वेंडिंग ज़ोन न बनने के कारण शहर के बाज़ारों में व्यापार ख़त्म हो रहा है लगातार अवैध क़ब्ज़े बढ़ते ही जा रहे सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है इस पर बजट में कुछ प्रावधान देकर करके इसका समाधान करना चाहिए था इसी तरह ऑनलाइन कारोबार पर व्यापार चौपट हो रहा है उस पर राज्य सरकार को कोई स्थानीय कर लगाकर खुदरा व्यापारियों को संरक्षण देना चाहिए था जिसकी माँग व्यापार मंडल बहुत समय से कर रहा है स्थानीय निकायों को थोड़ा सा सबल करके व्यापारियों को राहत देने का प्रयास करना चाहिए ताकि अधाधुंध टैक्स के दोहन से वह बच सके अंत में एक ही बात कहूंगा कि व्यापारी भी सरकार का ही वोटर है और सरकार बनाने में सहायक है सरकार को इस वर्ग का भी ध्यान रखना चाहिए ।
मौजूदा समय में अधिकारियों का उत्पीड़न व्यापारियों के प्रति अपने चरम पर है बजट तो नहीं लेकिन सरकार को इस बात पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

