शराब‑मुक्त भारत के लिए लखनऊ में दो‑दिवसीय महासम्मेलन—मुर्तजा अली
लखनऊ, – राष्ट्रीय शराब बंदी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में “शराब‑मुक्त भारत” के लक्ष्य को लेकर लखनऊ में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। आर्य समाज, मीराबाई गेस्ट हाउस रोड पर आयोजित “शराब बंदी सम्मेलन” में इंसानियत वेल्फेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ुदरतउलाह ख़ान, सुल्तान सिंह (संयोजक, ऑल इंडिया संयुक्त शराब बंदी मोर्चा), हलीमा अज़ीम, कैफ़ फहद ज़ावेद, सिद्दीक़ी फ़ैज़ुद्दीन, सिद्दीकी आदि प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के बाद ३० जनवरी २०२६ को जी पी ओ पार्क, हजरतगंज, लखनऊ में प्रातः १० बजे से सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सभी राज्य प्रभारी व शराब‑बंदी समर्थकों को सक्रिय भागीदारी हेतु आमंत्रित किया गया है। मुर्तज़ा अली (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय शराब बंदी संयुक्त मोर्चा) ने कहा, “शराब को समाज से बाहर करने के लिए केवल कानून नहीं, बल्कि जन जागरूकता आवश्यक है। इस आंदोलन में हर वर्ग की सहभागिता हमें लक्ष्य के और करीब ले जाएगी।” सुल्तान सिंह संयोजक, ऑल इंडिया संयुक्त शराब बंदी मोर्चा ने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल शराब को बंद करना नहीं, बल्कि स्वस्थ व जागरूक माहौल बनाना है। इस दिशा में सभी को मिलकर काम करना होगा।” शराब‑बंदी मोर्चा के इस दो‑दिवसीय कार्यक्रम में भाग ले !

