शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जी के 92वां बलिदान दिवस पर ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति जौनपुर के सौजन्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने फीता काटकर किया शिविर में लगभग 70 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। रक्तदान शिविर में मनीष यादव, पवन यादव, लवकुश यादव, रोहित बरनवाल, हरितोष गिरी, सुजीत विश्वकर्मा, सहित करीब 30 लोगों ने रक्तदान किया ।इस अवसर पर
संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने सभी रक्त दाताओं को प्रशस्ति- पत्र और मोमेन्टो देकर उत्साहवर्धन किया डॉ. अंजू सिंह ने कहा कि भारत वर्ष युवाओं का देश है आज युवाओं को रक्तदान के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिये। शिविर में दर्जनों लड़कियों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया था मगर हिमोग्लोबिन और वजन की कमी से रक्तदान से वंचित रही।
संस्था प्रमुख ने कहा कि इस दिशा में भी संस्था द्वारा सार्थक कदम उठाया जाएगा ताकि उनमें रक्त की कमी ना हो और वो भी रक्तदान कर सके।इस अवसर पर शिविर में उपस्थित सी. एम.एस, डॉ. के. के राय, डॉ के. के पांडे, डॉ वी. के. सोनकर, डॉ. शशांक यादव डा. विकास सिंह, अरुण कुमार सिंह फार्मासिस्ट ब्लड बैंक के स्टाफ उपस्थित रहे।वही संस्था के सभी कार्यकर्ता लालमनि मिश्रा, सत्यजीत जीत मौर्या, मंजू सिंह, अंकिता मिश्रा, प्रीति बरनवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *