शाश्वत चिकित्सा पर संगोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन

शाश्वत चिकित्सा पर संगोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ। “महिमा वंदे मातरम की,शाश्वत चिकित्सा एवं शोकोदगार “विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन विधान भवन लखनऊ में राज्य विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान की तरफ से आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि स्वांत रंजन (राष्ट्रीय प्रचारक) ने वंदे मातरम के विषय में विस्तार से चर्चा की अति विशिष्ट अतिथि स्वामी डॉ•भक्ति प्रकाश (प्रवर्तक शाश्वत चिकित्सा) ने अपने तीस वर्षों से अथर्ववेद पर आधारित शाश्वत चिकित्सा पर शोध के अपने अनुभवों को साझा किया । कार्यक्रम में शिव हर्ष किसान पी•जी• कॉलेज के प्रोफेसर डॉ• बलराम गुप्ता (साहित्यिक नाम : संकर्षण प्रजापति) द्वारा रचित पुस्तक “कोरोना युग वैश्विक महामारी बहरूपिया” का भी विमोचन किया गया। इनके द्वारा लगभग 18 काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके है एवं आलोचनात्मक कृतियां मिलाकर लगभग 27 कृतियां है प्रोफेसर गुप्ता के लगभग 50 शोधपत्र प्रकाशित हो चुके है आप साहित्यिक लक्ष्य को लेकर लगभग 8 देशों की यात्रा कर चुके है । आपको राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों बार सम्मानित किया गया है तथा लगभग 4 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से अलंकृत किया जा चुका है।इस अवसर पर डॉ• दिनेश चंद्र अवस्थी (पूर्व विशेष सचिव) के सौजन्य से अन्नपूर्णा रसोई का 61वा भंडारा भी आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ• सी• पी• शर्मा (पूर्व विशेष सचिव ) द्वारा की गई कार्यक्रम का परिचय सत्र डॉ• अरुण कुमार भरारी के द्वारा संपन्न किया गया तथा सफल संचालन हरि प्रकाश अग्रवाल ने किया । जयपुर से पधारे विशिष्ट अतिथि गोविंद जांगिड़ ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम में दिल्ली बम धमाकों में मारे गए लोगों के लिए तथा राज्य विधान मंडल पेंशनर्स संस्थान की पूर्व सदस्य स्वर्गीय सुधा नरूला के लिए दो मिनट का मौन रखा गया । कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम गायन का पूर्ण पाठ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कवि विपुल मिश्रा, डॉ• निखिल जैन, पूजा विश्वकर्मा, सोनी शुक्ला , पुरूषोतम सोनी ,डॉ•कल्पना सिंह, डॉ• विश्व दीपक शर्मा, डॉ•एस के पाल, योगी संतोष दास, सर्वेश सोनी, लता सिंह, रजनी मिश्रा, डॉ• राकेश प्रताप सिंह, बबीता, मीना, अर्चना सिंह, रणवीर बहादुर श्रीवास्तव सहित आदि अन्य अतिथियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *