शासन की योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें युवा और अभ्युदय कोचिंग का लाभ उठाएं: गिरीश चंद्र यादव

शासन की योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें युवा और अभ्युदय कोचिंग का लाभ उठाएं: गिरीश चंद्र यादव

राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर में वृहद रोजगार मेला, 60 कंपनियों ने दिए अवसर

जौनपुर, 28 फरवरी। यूपी के जौनपुर में शासन के निर्देश पर जनपद के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर परिसर में शनिवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव तथा एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया।
मेले में टाटा, हिन्दालको सहित कुल 60 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। स्किल एवं नॉन-स्किल, आईटीआई तथा अन्य डिग्री धारक युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। चयनित अभ्यर्थियों को मंच से नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार पारदर्शी प्रक्रिया के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शासन की योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें और अभ्युदय कोचिंग का लाभ उठाएं।
एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को युवाओं के लिए उपयोगी बताया।
जिलाधिकारी ने बताया कि सेवायोजन विभाग द्वारा पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने हेतु यह मेला आयोजित किया गया है। उन्होंने विभाग की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की बात कही।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *