*शिवसेना के युवा सेना ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को भारत रत्न देने की मांग किया मांग
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।शिवसेना के युवा सेना ने महामहिम राष्ट्रपति को पत्र भेजकर यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को भारत रत्न देने की मांग की, यह मांग शिवसेना के पूर्व जिला सचिव सतीश चन्द चौधरी ने की, सतीश चंद्र चौधरी ने कहा
भारत के महान पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को महामहिम द्वारा भारत रत्न दिया गया जिसका हम सम्मान करते है परन्तु भारत के राजनैतिक रत्न एवं हिन्द हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ जी को भी यह सम्मान दिया जाना चाहिये, जिसके वे अधिकारी है योगी के जीवन से युवाओं में सीख लेकर एक अखण्ड भारत का निर्माण करने का भाव जगाया है। भारत का ऐसा वीर योगी पुरूष जिसने अपना सम्पूर्ण जीवन हिन्दू राष्ट्र के नाम कर दिया, ऐसे व्यक्ति को भारत रत्न देना सरकार का उत्तर दायित्व है।

