शेष बची हुई देशी मदिरा व कम्पोजिट दुकानों के आवंटन के लिए आबकारी विभाग ने शुरु की ई-लॉटरी प्रक्रिया
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।जिले मे शेष बची हुई देशी मदिरा और कम्पोजिट दुकानों के आवंटन के लिए आबकारी विभाग ने ई-लॉटरी प्रक्रिया शुरू कर दी है।यह जानकारी देते हुए जिला आबकारी कार्यालय के मुताबिक यह प्रक्रिया जनपद में शेष बची हुई और अव्यवस्थित दुकानों के लिए अपनाई जा रही है।ई-नवीनीकरण के बाद जनपद में देशी मदिरा की कुल 8 और कम्पोजिट श्रेणी की 1 दुकान बची हुई है। इन दुकानों के व्यवस्थापन के लिए ई-लॉटरी का पहला चरण आज, 10 मार्च से शुरू होगा।देशी मदिरा की दुकानों में चौक (शॉप आईडी-15188), देवकाली (शॉप आईडी-15339), नाका – सिंह ऑटोमोबाइल भारत पेट्रोल पम्प के निकट (शॉप आईडी-15718), मोदहा (शॉप आईडी-15297), वार्ड संख्या-44 सुभाष नगर (शॉप आईडी-35750), गोसाईगंज (शॉप आईडी-15628), कनावां (शॉप आईडी-21494) और मिटौरा (शॉप आईडी-16232) शामिल हैं। कम्पोजिट श्रेणी की धर्मगंज (शॉप आईडी-38304) दुकान भी इसी प्रक्रिया से आवंटित की जाएगी।इच्छुक आवेदक 10 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से 17 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे तक ई-लॉटरी पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आबकारी विभाग ने स्पष्ट

