खज़नी रिपोर्टर रवि कुमार:संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती गोरखपुर जिले में धूमधाम से मनाई गई। जयंती के उपलक्ष्य में जिले भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है, जो शायद ही कहीं और देखने को मिले।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शास्त्री नगर के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कार्यक्रम आयोजन मे गांव के सभी लोग उपस्थित होकर बड़े धूम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें पत्रकार रवि कुमार, सुजीत कुमार, संदीप ,अभिजीत अजीत ,आदित्य, कुलदीप, आकाश, प्रेमपाल, धमेंद्र लोगों ने लोगों ने कार्यक्रम का समापन किया

