श्रीनाथ तिवारी (92) का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर

प्रधानाचार्य श्री अक्षयवर तिवारी (इण्टर कॉलेज नेवढ़िया) के पिताजी श्री श्रीनाथ तिवारी (92) का निधन हो गया। प्रधानाचार्य के पिता अल्प समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी के कारण शुक्रवार दोपहर 1 बजे उनका निधन हो गया । वे बेहद धार्मिक एवं दयालु प्रवृत्ति के थे। सबके साथ पितवत् व्यवहार करते थे। यही कारण है कि उनके मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । वे अपने पीछे बेटी- बेटा, नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए। सभी तरह के कर्मकांड गांव में किए जायेगे। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *