26 सितम्बर- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
भनिति बिचित्र सुकबि कृत जोऊ
राम नाम बिनु सोह न सोऊ ।।
बिधुबदनी सब भाँति सँवारी ।
सोह न बसन बिना बर नारी ।।
( बालकांड 9/2)
राम राम 🙏🙏
तुलसी बाबा मानस जी आरंभ में राम नाम की महिमा बता रहें हैं । वे कहते हैं कि अच्छे कवि द्वारा लिखी हुई अच्छी कविता भी राम नाम के बिना शोभा नहीं पाती है जैसे चंद्रमा समान सुंदर मुख वाली स्त्री सब प्रकार से सुसज्जित होने पर भी वस्त्र के बिना शोभा नहीं देती है ।
राम नाम की ऐसी महिमा है कि आपके पास जगत का सब कुछ हो पर राम नाम न हो तो सब कुछ फीका लगेगा । राम नाम युक्त ब्यक्ति ही मीठा व मिठास युक्त होता है । अतएव अपने जीवन में मिठास ही मिठास चाहते हैं तो सब कुछ होने पर भी राम नाम अवश्य धारण करें। अथ ! जय राम, जय राम, जय जय राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

