31 जनवरी – श्रीरामचरितमानस
नाम पाहरू दिवस निसि
ध्यान तुम्हार कपाट ।
लोचन निज पद जंत्रित
जाहिं प्रान केहिं बाट ।।
( सुंदरकांड , दो. 31)
राम राम 🙏🙏
हनुमान जी लंका से सीता जी की खोजकर लौट आए हैं । उन्होंने चूड़ामणि राम जी को दी है । राम जी पूछते हैं कि जानकी कैसे हैं व कैसे अपने प्राणों की रक्षा करती है । हनुमान जी कहते हैं कि आपका नाम दिन रात पहरा देने वाला है , आपका ध्यान ही किवाड़ है , नेत्रों को अपने चरणों में लगाएँ रहती हैं फिर प्राण किस मार्ग से जाएँ ।
राम जी का ध्यान किवाड़ का कार्य करता है , जिसने भी राम जी का ध्यान रूपी किवाड़ लगा रखा है फिर उसके मन के भीतर खलों का प्रवेश रुक जाता है और वह सदा सुरक्षित हो जाता है । अतएव यदि आप अपनी सतत रक्षा करना चाहते हैं तो राम नाम का पहरा व कभी भी न टूटने वाली राम ध्यान की किवाड़ लगावें । अथ ! जय राम , जय राम, जय जय राम
संकलन तरूण जी लखनऊ

