12 जनवरी – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
जोग लगन ग्रह बार तिथि
सकल भए अनुकूल ।
चर अरु अचर हर्षजुत
राम जनम सूखमूल ।।
( बालकांड, दो. 190 )
राम राम 🙏🙏
योग , लग्न , ग्रह , वार व तिथि सभी अनुकूल हो गये । जड़ ,चेतन सब हर्ष से भर गये कारण राम जी का जन्म सुख का मूल है ।
श्री राम जी का जन्म सुख का मूल है । अतः अपने हृदय में राम जी को बसा लीजिए, प्रकट कर लीजिए, धारण कर लीजिए , आपके जीवन में भी सुख उतर आएगा, सुख ही सुख हो जाएगा । अथ ! हृदय में राम बसा ले ,मन में राम बसा ले 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

