श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

25 फरवरी – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

रामचरित राकेस कर
सरिस सुखद सब काहु ।
सज्जन कुमुद चकोर चित
हित बिसेषि बड़ लाहु ।।
( बालकांड, दो. 32)
राम राम 🙏🙏
श्री राम नाम की वंदना करने व महात्म्य बताने के बाद तुलसी बाबा कहते हैं कि राम जी का चरित पूर्णिमा के चाँद की किरणों की तरह सभी को सुख देने वाला है । परंतु सज्जनों के ह्रदय के लिए तो यह विशेष हितकारी व विशेष लाभ देने वाला है ।
राम जी का चरित तो सबके लिए सुखकारी है । यह आपकी अपनी योग्यता पर निर्भर करता है कि आप राम चरित अपनाकर कितना अपना हित कर सकते हैं तथा सुख प्राप्त कर सकते हैं । अस्तु सुख चाहते हैं तो , गाओ रघुपति राघव राम , गाओ रघुपति राघव राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *