श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

6 सितंबर- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय। 🙏

पुनि प्रभु गए सरोबर तीरा ।
पंपा नाम सुभग गंभीरा।।
संत हृदय जस निर्मल बारी
बाँधे घाट मनोहर चारी ।।
( अरण्यकांड 38/1-2)
राम राम भक्तों 🙏🙏
शबरी जी को नवधा भक्ति बताकर श्री राम जी माता सीता जी की खोज में पंपा सरोवर के पास पहुँचे हैं जो सुंदर व गहरा है । उसका जल संतों के हृदय जैसा निर्मल है और उसके साफ़ सुथरे चार घाट बनें हुए हैं ।
आत्मीय जनों ! भगवान वहीं जाते हैं जहाँ निर्मलता होती है , निर्मल वह होता है जो देने का काम करता है , जो अपने को खुला रखता है । संत व भगवंत निर्मल होते हैं । इनका काम सदा परहित करना है । अतएव निर्मल बन श्री राम संग करें। अथ…. श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम,जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम ।
सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩 संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *