श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

8 जनवरी – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

तब लगि कुसल न जीव कहुँ,
सपनेहुँ मन विश्राम ।
जब लगि भजत न राम कहुँ,
सोक धाम तजि काम ।।
( सुंदरकांड , दो 46)
जय सियाराम 🙏
विभीषण श्री राम जी से मिलने आए हैं, उन्हें हनुमान जी व अंगद लेकर आते हैं, उन्होंने आकर दण्डवत प्रणाम किया । श्री राम जी उन्हें उठा कर गले से लगा कर उनका कुशलक्षेम पूछा, तब विभीषण कहते हैं कि जीव की तब तक कुशल व शांति नहीं है जब तक वह दुःख देने वाले सांसारिक कामनाओं को छोड़कर श्री राम जी, आपका भजन नहीं करता है ।
बंधुवर ! हम आप भी अपने जीवन में अपनी कुशल ही तो चाहते हैं, इसलिए अपना भजन बढ़ाएँ तथा श्री राम गुण गाएँ और पूर्ण शांति पाएँ । अथ….. श्री राम जय राम जय जय राम, सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम । सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩
संकलन तरुण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *