श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

24 अप्रैल- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

सबरी गीध सुसेवकनि
सुगति दीन्हि रघुनाथ ।
नाम उधारे अमित खल
बेद बिदित गुन गाथ ।।
( बालकांड, दो. 24)
राम राम 🙏🙏
मानस जी के आरंभ में सब की वंदना करने के उपरांत गोस्वामी जी ने नाम महिमा बताई है । वे कहते हैं कि राम जी ने तो शबरी , जटायु आदि अच्छे सेवकों को मुक्ति प्रदान की परंतु राम नाम ने तो असंख्य दुष्टों का उद्धार किया है । नाम गुणगान तो वेदों ने भी गाएँ हैं ।
राम नाम की यह महिमा है कि यह सभी का उद्धार करती है । चाहे इसे लेने वाला अच्छा हो या बुरा । इसलिए अपनी अच्छाई व बुराई मत तौलिए बस लगिए, राम नाम रटिए, कल्याण हो जाएगा । अथ ! राम राम जय राम राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *