श्री गुरु रविदास विष्व महा पीठ का प्रांतीय बैठक 27 दिसंबर 2023 लखनऊ होगा

*श्री गुरु रविदास विष्व महा पीठ का प्रांतीय बैठक 27 दिसंबर 2023 लखनऊ होगा*

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। गुरु रविदास विश्व महापीठ भारत एक सामाजिक सगठन है के प्रदेश कार्य कारिणी को लेकर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के नेतृत्व में एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष रामवीर सिंह भैया जी ने की।उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्य करिणी बैठक 27 दिसंबर 2023 को लखनऊ के भागीदारी भवन में होगा। इसमें केंद्र और राज्य के कई मंत्री मुख्य अतिथि रहेंगे। महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरिद्वार के ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर शामिल होगे अधिवेशन की अध्यक्षता महापीठ प्रदेश अध्यक्ष रामवीर सिंह भैया जी करेंगे। अधिवेशन में गुरु रविदास के देशभर के अनुयायी, डेरा प्रमुख, समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में सामाजिक उत्थान के लिए कई प्रस्ताव पारित किए जायेंगे। बैठक में राष्ट्रीय महा मंत्री सुरजीत कुमार प्रदेश अध्यक्ष रामवीर सिंह भैया जी पूर्व मंत्री डा रामबाबू हरित अभिनेत्री उर्मिला जी किसन लाल सिंह राहुल देव आगरा राजेंद्र कुमार गौतम जिला अध्यक्ष हरदोई रोहित गौतम धूम सिंह आदि मौजूद रहे यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मौर्यांकुर प्रभात ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *