श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में दीप जलाये

श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में दीप जलाये

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने बताया कि श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्री खाटू श्याम मंदिर में दीपक जलाया गया। सुबह से श्री रामचरितमानस का पाठ किया गया है।आशीष गुप्ता एवं राज पांडे ने दोपहर 3:00 से सुंदरकांड का पाठ किया। 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। काशी से वैदिक ब्राह्मण आए,उनके माध्यम से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पाठ किया गया है। 51 किलो लड्डू आशीष भैया की तरफ से प्रसाद के रूप में वितरण किया गए। मंदिर के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह चौहान ,महामंत्री प्रमोद कुमार बंसल, अध्यक्ष का कहना है कि इस बार श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सवा लाख दीप जलाया गया है अगर भगवान की कृपा रहे अगले साल सवा करोड़ दीप जलाया जाएगा।इस दीपदान का मुख्य यजमान रणजीत सिंह, शिवम सिंह, सूर्य पांडे प्रधान पुजारी दीपक दुबे ने दीपदान में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *