संग्राम यादव शिक्षा के प्रति युवाओं को सदैव प्रेरित करते रहे: डा. यदुवंशी

संग्राम यादव शिक्षा के प्रति युवाओं को सदैव प्रेरित करते रहे: डा. यदुवंशी
इंसानियत एवं भाईचारे की मिसाल थे गुरू जी: प्रो. राकेश यादव
जौनपुर। संग्राम यादव गुरु जी समाज के हर तबके में लोकप्रिय थे। उनका सम्मान सर्व समाज के लोग करते थे। उक्त विचार प्रख्यात साहित्यकार डॉ ब्रजेश यदुवंशी ने सिविल लाइंस स्थित पवन प्लाजा में आयोजित शोकसभा में व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि संग्राम यादव गुरुजी क्षेत्र के युवाओं को सदैव शिक्षा के प्रति प्रेरित करते रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व समन्वयक प्रो. राकेश यादव ने कहा कि संग्राम यादव गुरु जी मानवता, इंसानियत और भाईचारे की मिसाल थे, इसीलिए समाज का हर वर्ग उनका सम्मान करता था। राजकीय डिग्री कॉलेज मटियारी जौनपुर में कार्यरत प्रो. उदयभान यादव ने कहा कि गुरु जी जैसे लोग समाज में विरले ही मिलते हैं। विदित हो कि संग्राम यादव गुरुजी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ आशाराम जी के बड़े भाई थे। पूर्व शिक्षक संग्राम यादव गुरु जी (समैसा) के सुयोग्य पुत्र डॉ संजय यादव व विजय यादव प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं और अजय यादव भारतीय सेना से सेवानिवृत्त के बाद पीएसी में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *