संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ के कार्यालय में नव वर्ष 2026 का स्वागत बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया।

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ के कार्यालय में नव वर्ष 2026 का स्वागत बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्राची पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में रेड ब्रिगेड टीम से ऊषा विश्वकर्मा, डॉ. प्रीति तिवारी, श्रीमती मीनू श्रीवास्तव, मनीषा, खुशबू केसरवानी, ज्योति चटर्जी, रागिनी गुप्ता एवं रुचि सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर केक काटकर नव वर्ष का स्वागत किया तथा एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने नव वर्ष में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने एवं सामाजिक कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *