संवेदनशील बूथ पर एसडीएम ने बैठक कर किया जागरूक
मेंहनगर (आजमगढ़ ): लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मद्देनजर मंगलवार को एसडीएम /सहायक निर्वाचन अधिकारी रामानुज शुक्ल ,बीडीओ श्वेतांक सिंह प्रभारी एडीओ (पं) हरिनन्द यादव ने संवेदनशील बूथों का निरीक्षण के अलावा अन्य बूथों पर बिजली, पानी ,शौचालय ,रैम्प ,दरवाजों में खिड़कियों के साथ आवागमन के लिए रास्ते को देखने के साथ -साथ थाना परिसर से मात्र 100 मी0 की दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय गहुँनी के संवेदनशील बूथ पर बैठक कर उपस्थित ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा कर लोगों को जागरूक किया कि निर्भीक होकर अधिक से अधिक मतदान कर गत वर्ष से अधिक इस वर्ष मतदान प्रतिशत होना चाहिए,चुनाव के दौरान किसी दल के प्रत्याशी भयभीत करें अथवा शराब व रुपयों की लालच दे तो ऐसी दशा में चिंहित कर मेरे सीयूजी मोबाइल नम्बर 9454417927 अथवा पुलिस को सूचना दे ,बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा ,वही बीडीओ व एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि अपने विकास खंड के बूथों पर पानी ,शौचालय ,रास्ते को देख ले किसी प्रकार की समस्या हो तो अबिलम्ब बताये, इस कार्य मे लापरवाही बर्दाश्त नही होगी ,इस दौरान एडीओ आईएसबी सुमिन्दल ,एडीओ कृषि राजेश सेन ,प्रधान सुरेंद्र यादव , ग्राम पंचायत अधिकारी रामअवध यादव ,बीएलओ सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरूष उपस्थित रहे।

