सदैव याद रहेगा आज दूर हो रहे प्रधानाचार्य का मृदुल व्यवहार – चेयरमैन अरविंद सिंह

सदैव याद रहेगा आज दूर हो रहे प्रधानाचार्य का मृदुल व्यवहार – चेयरमैन अरविंद सिंह
मेंहनगर (आजमगढ़ ) : श्री मण्डलेश्वर महादेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय रायपुर में कार्यरत प्रधानाचार्य उदयभान गिरी 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त के पश्चात मंगलवार को विद्यालय द्वारा आयोजित विदाई समारोह में विद्यालय परिवार की आँखे सजल हो गई , विदाई समारोह के बतौर मुख्यातिथि भाजपा जिलामंत्री व भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह ने कहा कि सेवा काल से सेवानिवृत्त हो रहे पिता तुल्य श्री गिरी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवा काल से सेवानिवृत्त हो रहे है , कुशल व्यवहार ,कार्य शैली के साथ ही मेहनत व ईमानदारी से स्नेहिल स्मृति मन से सदैव जिंदा रहेगी ,इन्होंने बराबर ससमय विद्यालय आते थे , शिक्षक कभी सेवानिवृत्त अपने कार्य से नही होता केवल पद से सेवानिवृत्त होता हैं ,शिक्षक समाज को सदैव नई ऊर्जा देने का काम किया है ,सतीश चतुर्वेदी ने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपनाने व अनुभवों को आगे भी जनहित में सेवाभाव को हम सभी के सहयोग हेतु देते रहेंगे। अंत में मुख्य मुख्य अतिथि ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम प्रदान करते उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके प्रधान बबलू यादव ,अनुपम पांडेय ,सुनील कुमार सिंह , प्रीति पांडेय , अतुल पांडेय ,मनोज यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *