सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रविवार को निजी कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे जौनपुर इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर साधा निशाना

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रविवार को निजी कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे जौनपुर इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर साधा निशाना

जौनपुर ,22 सितंबर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल रविवार कई निजी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जौनपुर पहुंचे ।इस दौरान उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर स्व. सुभाष यादव पुण्यतिथि में शामिल होकर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश की सरकार और देश के प्रधानमंत्री से सवाल कर रहा हूं बहुत लंबा चिट्ठा इन्होंने बनाया है एक देश एक इलेक्शन चुनाव की बात किया और देश के शासको से सवाल करना चाहूंगा पहले इस देश में एक देश है एक शिक्षा की व्यवस्था कर दें एक तरह के पाठ्यक्रम हो और एक तरह के विद्यालय की स्थापना करे। सभी एक साथ एक स्कूल में पढ़े। भारतीय जनता पार्टी ने देश में सांप्रदायिकता का माहौल खड़ा किया है और इन्हें अपने देश अपने प्रदेश और देश में अपराधी नजर नहीं आ रहा है। भाजपा सरकार कहीं ना कहीं किसी प्रकार से खाली सिलेंडर और तमाम सारी चीजों को लेकर के आम आदमी को परेशान करने की नियत बन चुकी है जिससे कि देश की जनता हर व्यक्ति चाहे वह किसान हो मजदूर हो नौजवान हो महिला वो गुमराह रहे और भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में भेजते रहे ।लेकिंग अब इस देश का नौजवान किसान मजदूर पूरी तरह से समझ चुका है नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और जब भी कहीं कोई परीक्षा होती है तो उसमें पेपर लीक के बहाने यह नौकरी नहीं देना चाहते हैं। किसानों को दोगुनी आय देने की बात करके के रास्ते में बड़े-बड़े रोड अटकाए गए हैं। बेटियों के सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मणिपुर में किस तरह से महिला को अर्धनग्न करके घटना को अंजाम दिया गया और यह बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दे रहे हैं जिसके कारण पूरे भारत में नहीं पूरे विश्व में इनका सर नीचा हुआ है। पूरे प्रदेश में इन दोनों हत्या लूट डकैती मर्डर जैसी घटनाएं हो रही है जिसको यह रोक नहीं पा रहे हैं और महिलाओं की सुरक्षा की बात कर रहे हैं।बीजेपी की देश और प्रदेश की दोनों सरकार हैं किसानों और नौजवानों को धोखा दे रही हैं। मंगेश यादव के एनकाउंटर को हत्या करार दिया और कहा कि एनकाउंटर में होता क्या है 3 ,4 5 तारीख को उसकी हत्या कर दी गई। सुल्तानपुर में लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाल ले तो सब साफ हो जायेगे।हो सकता है उसमे कोई योगी का रिश्तेदार निकल जायेगा। वह अपने लोगों को जातिवाद के नाम पर बचा रहे हैं। प्रदेश में पूरी तरह से गुंडाराज है। तिरुपति बालाजी में प्रसाद में बीफ जैसी चीज मिलाने के मामले पर उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों की पूरी नियत अंग्रेजों की तरह है। जिस प्रकार से गाय और सूअर की चर्बी का प्रयोग स्वतंत्रता संग्राम के समय कारतूसों में किया गया था इस प्रकार से यह भगवान को धोखा देने वाले लोग हैं और वहां पर लड्डू में इस प्रकार के कार्य किया जा रहे हैं। इसलिए भगवान राम ने कहा कि अयोध्या में यह धोखा देने वाले लोग हैं यह झांसा देने वाले लोग हैं इनको यहां से हटा दो इसलिए अयोध्या के लोगों ने भगवान राम की बात मानकर वहां वहां से अखिलेश यादव के प्रत्याशी अवधेश पासी को जिताया है। अयोध्या के संसद के बेटे के ऊपर इसलिए कार्रवाई जबरदस्ती हो रही है कि लोग उसी में फंसे रहे और चुनाव जीत न पाए लेकिन वह बेटा जेल में भी रहेगा तो उसे समाजवादी पार्टी टिकट देगी और वह वहां से चुनाव जीतकर भी आएगा। जो इन्होंने एमवाई का फार्मूला दिया है कि जिससे लोग इसी में परेशान रहे लेकिनअखिलेश यादव ने दूसरा एमवाई का फार्मूला तैयार कर दिया है जो पहले एमवाई
को खत्म कर देगा। जैसे लोकसभा के चुनाव में वाई योगी और एम से मोदी बन रहा था वह इस बार चुनाव में पूरे देश से एम वाई पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। सपा विधायक तूफानी सरोज के वायरल ऑडियो के बारे में उन्होंने कहा कि जब परिवार बड़ा होता है तो थोड़ा बहुत खटपट होता है उसको हम सब बैठकर समझ लेंगे कहीं कोई मामला इस तरह का नहीं है। मिशन केवल एक है बाबा साहब अंबेडकर ने जो सोसितो वंचितों के लिए भारतीय संविधान दिया है उसको बचाने का और लोकतंत्र को बचाने का है जब संविधान बच जाएगा तो देश का हर व्यक्ति खुशहाल हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *