सभी बच्चों में भाषाई दक्षता और गणितीय दक्षता विकसित कर बनाएं निपुण – श्रीमती संध्या श्रीवास्तव

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अयोध्या में आयोजित पाँच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सन्दर्भदाताओं ( समस्त ए आर पी व के आर पी) का फॉउंडेशनल लिटरेसी व न्यूमेरेसी पर आधारित प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर डायट प्राचार्या  श्रीमती संध्या श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया।उन्होने कहा कि सभी बच्चों को भाषा व गणित में निपुण बनाने में शिक्षकों को प्रशिक्षित कर उनका सहयोग करें।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता डॉ राम चन्द्र यादव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर विस्तार से चर्चा की।वही इसी कड़ी में एस आर जी डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी ने विद्यालयों में रचनात्मक आकलन को लागू किये जाने पर तथा उनमें प्रयोग में आने वाले टूल पर विस्तार से चर्चा किया।वही इस मौके पर एस आर जी मनीष रस्तोगी ने बुनियादी साक्षरता के कौशलों के बारे में जानकारी दी। एस आर जी अमित कुमार मिश्र ने सीखने के सिद्धांतों को चरण बद्ध ढंग से बताया। प्रशिक्षण प्रभारी डायट प्रवक्ता मनोज कुमार ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह वर्द्धन किया। प्रशिक्षण के अंत मे ए आर पी डॉ अनामिका मिश्रा ने एक प्रेरक कहानी को सुनाकर सभी को अपने कार्य एवम दायित्व के प्रति समर्पित होने का भाव जागृत किया। प्रशिक्षण में सभी विकास खण्डों के ए आर पी तथा के आर पी उपस्थित रहे।अंत मे डायट प्राचार्या श्रीमती संध्या श्रीवास्तव द्वारा सभी प्रतिभागियों को एफ एल एन मोड्यूल के साथ साथ प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *